June 19, 2026 7:05 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

जिला पंचायत सूरजपुर की सामान्य सभा में विभागों की कि गई गहन समीक्षा
-जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पैकरा ने दिए स्वास्थ्य सेवा सुधार और पेयजल व्यवस्था के कड़े निर्देश

सूरजपुर/18 अप्रैल 2026/ जिला पंचायत कार्यालय सूरजपुर के सभाकक्ष में आज सामान्य सभा एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणी देवपाल सिंह पैकरा ने की। उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा राजलाल राजवाड़े भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।
               बैठक में अध्यक्ष श्रीमती पैकरा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक सुनिश्चित रूप से पहुंचे और आमजन के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए।
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर विशेष जोर:-
बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था की बिंदुवार समीक्षा की गई। अध्यक्ष श्रीमती पैकरा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को सूचीबद्ध कर अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ की कमी दूर करने पर बल देते हुए कहा कि जिला चिकित्सालय से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक के समस्त डॉक्टर एवं स्टाफ समय-सारणी का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कार्य सेवा भाव से किए जाने चाहिए ताकि आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।
ग्रीष्मकाल में पेयजल व्यवस्था के निर्देश:-
गर्मी के मौसम को देखते हुए बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा हुई। खराब पड़े हैंडपंपों की शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए गए।
विभागों की हुई गहन समीक्षा:-
बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, वन विभाग, जल संसाधन, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, मत्स्य, पशुधन विकास, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक निर्माण विभाग, सेतु मंडल, आदिवासी विकास, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, विद्युत विभाग, क्रेडा, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, कृषि, उद्यान, मनरेगा, शिक्षा, 15वां वित्त, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र तथा खाद्य विभाग सहित 25 से अधिक विभागों की विस्तृत समीक्षा की गई।
           बैठक में सूरजपुर जनपद अध्यक्ष श्रीमती श्वाति सिंह, प्रेमनगर जनपद अध्यक्ष श्री कुलेश्वर प्रसाद सिरदार, भैयाथान जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुलोचनी पैकरा, श्रीमती योगेश्वरी राजवाड़े, श्रीमती कलेश्वरी कुर्रे, श्रीमती कुसुम सिंह, श्री नरेंद्र सिंह केराम, श्री बाबूलाल सिंह, श्री अखिलेश प्रताप सिंह, श्रीमती नयन सिरदार, श्री लवकेश पैकरा, श्री सुरेश कुमार, सुश्री मोनिका सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं सीईओ जिला पंचायत श्री विजेंद्र सिंह पाटले सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal