June 19, 2026 4:48 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सुशासन तिहार 2026: सुशासन तिहार के शिविरों से पूर्व 22 से 29 अप्रैल तक आमजन से प्राप्त किया जायेगा आवेदन

-01 मई से 10 जून तक ग्रामीण क्षेत्रों में क्लस्टरवार जनसमस्या निवारण शिविरों का किया जायेगा आयोजन

सूरजपुर/21 अप्रैल 2026/  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा को केंद्र में रखकर जिला प्रशासन द्वारा जन शिकायतों के त्वरित, समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से इस वर्ष भी ‘सुशासन तिहार 2026‘ का आयोजन  01 मई से 10 जून 2026 तक किया जायेगा।
            इसी कड़ी में कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने आदेश जारी करते हुए सुशासन तिहार के शिविरों से पूर्व 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक जिले की ग्राम पंचायतों में आमजन से आवेदन प्राप्त करते हेतु राजस्व अधिकारियों के साथ के अन्य संबंधित अधिकारियों को कार्य करने के निर्देश दिए है। 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान में राजस्व प्रकरण, मनरेगा भुगतान, हितग्राही मूलक योजनाएं, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, विद्युत, हैंडपंप आदि से संबंधित समस्त लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाना है।
                 इसके पश्चात 01 मई से 10 जून तक ग्रामीण क्षेत्रों में क्लस्टरवार जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जायेगा। इन शिविरों में प्राप्त समस्त आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जायेगा व शिविरों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जायेगा। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु कलस्टरवार नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है, इसके साथ ही समस्त संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक अग्रिम तैयारियां, विभागीय समन्वय तथा नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है। जिससे कि शासन के मंशानुरूप  आमजन को त्वरित एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके।
                 कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार सुशासन तिहार का मूल उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों का निराकरण शासन की मंशा के अनुरूप त्वरित एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करना है।
                सेक्टर स्तर पर खोपा, बड़सरा, चंद्रमेढ़ा सुंदरपुर, उमापुर, बरबसपुर, उमेशपुर, सेंदुरी, कांटारोली, बकालो, कोटेंया, मोहरसोप, छतरंग, पकनी, टमकी, कुदरगढ़, खड़गवाकला, रेवटी, चंदोरी, टुकुडांड सत्तीपारा, कनकपुर, पर्री, महेशपुर, पाठकपुर और डेंडरी इत्यादी स्थानों पर शिविर का आयोजन किया जायेगा।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal