June 19, 2026 2:50 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारू, खाद्य विभाग ने की अफवाहों से दूर रहने की अपील

अम्बिकापुर 23 अप्रैल 2026/  जिला खाद्य विभाग द्वारा आम जनता को सूचित किया गया है कि सरगुजा जिले में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस सहित सभी अत्यावश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य एवं सुचारू रूप से जारी है। इन वस्तुओं की आपूर्ति तेल कंपनियों से नियमित रूप से प्राप्त हो रही है तथा जिले में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य स्तर पर भी पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अतः इन आवश्यक वस्तुओं की कमी को लेकर फैल रही किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और सतर्क रहें।

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया गया है कि जिले में वर्तमान में कुल 77 पेट्रोल/डीजल पंप एवं 17 गैस एजेंसियां संचालित हैं, जिनके माध्यम से उपभोक्ताओं को नियमित रूप से पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। इन सभी माध्यमों से वितरण व्यवस्था पूरी तरह व्यवस्थित है।

विभाग द्वारा तेल कंपनियों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखा जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिला खाद्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और आवश्यकतानुसार ही सामग्री का उपयोग करें, जिससे आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal