April 24, 2026 7:49 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सफलता की कहानी
मजदूरी छोड़ ’लखपति दीदी’ बनीं मति बाई, मुर्गी पालन से संवर रही है परिवार की भविष्य

अम्बिकापुर 23 अप्रैल 2026/  छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और ’लखपति दीदी’ अभियान ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम सोनतरई की रहने वाली श्रीमती मति बाई ने अपनी मेहनत और शासन की मदद से आज स्वावलंबन की एक नई इबारत लिखी है।

समूह से जुड़कर बनी आत्मनिर्भर
मति बाई बताती हैं कि कुछ समय पहले तक उनका परिवार जीवन-यापन के लिए मज़दूरी और छोटे-मोटे कार्यों पर निर्भर था। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, लेकिन ’राधा स्व-सहायता समूह’ से जुड़ने के बाद उनकी किस्मत बदल गई। उन्होंने समूह के माध्यम से 3 लाख रुपये का ऋण लिया और मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू किया।

सालाना 2 से 3 लाख रुपये की आय
कभी आर्थिक तंगी का सामना करने वाली मति बाई आज गर्व से बताती हैं कि मुर्गी पालन के व्यवसाय से उन्हें साल भर में 2 से 3 लाख रुपये की शुद्ध आय हो रही है। इस आय ने न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुधारी, बल्कि उन्हें समाज में ’लखपति दीदी’ के रूप में एक नई पहचान भी दिलाई है।

परिवार का मिला साथ, बच्चों का भविष्य हुआ सुरक्षित
मति बाई के इस व्यवसाय में उनका पूरा परिवार हाथ बंटाता है। उनके तीन बच्चे भी काम में मदद करते हैं, जिससे परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आई है। मति बाई कहती हैं कि पहले हम मज़दूरी के लिए भटकते थे, लेकिन अब पैसे का निरंतर आवक बनी रहती है। मेरे बच्चे भी अब बेहतर भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं। हम अपने पैरों पर खड़े हैं और हमारा पूरा परिवार खुश है।

योजना के लिए शासन का जताया आभार
श्रीमती मति बाई ने अपनी सफलता का श्रेय शासन की योजनाओं को देते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के कारण ही आज ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और मज़दूरी छोड़कर खुद का व्यवसाय खड़ा कर पा रही हैं।

मति बाई की यह कहानी छत्तीसगढ़ के ’सशक्त महिला, सशक्त प्रदेश’ के संकल्प को सिद्ध करती है। शासन की लखपति दीदी योजना आज हज़ारों महिलाओं के लिए आर्थिक आज़ादी का मार्ग प्रशस्त कर रही है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

ज्ञानभारतम् सर्वेक्षण को रफ्तार
मुख्य सचिव श्री विकासशील ने 31 मई तक हर हाल में पूर्ण करने के दिए निर्देश
संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव ने दी रूपरेखा की जानकारी
“पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों से जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने उदयपुर विकासखण्ड का किया दौरा
देवटिकरा में समूह जलप्रदाय योजना का अवलोकन कर निर्माण कार्य में तेजी लाने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, कहा अगले ग्रीष्म ऋतु तक हर घर में जल पहुंच जाए
रामगढ़ स्थित श्री राम जानकी मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, आमजनों की सुविधा हेतु मंदिर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने दिए निर्देश

कलेक्टर ने ली जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक
बार-बार नोटिस के बावजूद कार्य में प्रगति नहीं लाने वाले ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त करने के निर्देश
नलकूप खनन और एकल ग्राम योजना के कार्यों में लापरवाही बरतने पर की गई कार्रवाई
समूह जल प्रदाय योजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal

छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को, परीक्षार्थी 2 घंटा पूर्व पहुंचे केन्द्र
प्रातः 9ः30 बजे बंद हो जाएगा परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार, उसके बाद प्रवेश पूर्णतः वर्जित