April 25, 2026 12:34 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

जिले में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी की आपूर्ति पर्याप्त, अफवाहों से दूर रहने की अपील

अम्बिकापुर 24 अप्रैल 2026/  जिले में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य एवं पर्याप्त है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से ईंधन का संग्रहण न करें।

जिला खाद्य अधिकारी द्वारा बताया गया है कि तेल कंपनियों से पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस की आपूर्ति नियमित रूप से प्राप्त हो रही है। राज्य स्तर पर भी इन आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है तथा कहीं भी कमी की स्थिति नहीं है। जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर कुछ मीडिया माध्यमों में प्रसारित खबरों को निराधार बताया गया है।

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरगुजा जिले में पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है, इसलिए नागरिकों को घबराने या अनावश्यक रूप से अधिक मात्रा में पेट्रोल-डीजल भरवाने की आवश्यकता नहीं है। जिले में वर्तमान में 77 पेट्रोल/डीजल पंप एवं 17 गैस एजेंसियां संचालित हैं, जिनके माध्यम से उपभोक्ताओं को पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है।

जिला प्रशासन द्वारा ऑयल कंपनियों के साथ सतत समन्वय स्थापित कर आपूर्ति व्यवस्था को निरंतर बनाए रखा जा रहा है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक संपन्न
डीएमएफ तहत स्वीकृत, पूर्ण और प्रगतिरत कार्यों की हुई समीक्षा
स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पेयजल सहित अन्य कार्यों पर चर्चाकर तैयार की गई कार्ययोजना

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक संपन्न
डीएमएफ तहत स्वीकृत, पूर्ण और प्रगतिरत कार्यों की हुई समीक्षा
स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पेयजल सहित अन्य कार्यों पर चर्चाकर तैयार की गई कार्ययोजना