June 19, 2026 1:14 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

रायपुर में आवासीय खेल अकादमी के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 28 अप्रैल से

सूरजपुर/24 अप्रैल 2026/    छत्तीसगढ़ शासन, जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर के संयुक्त तत्वावधान में आवासीय खेल अकादमी रायपुर में प्रवेश हेतु राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। यह चयन प्रक्रिया खेल अकादमी संचालन नियम 2014 के तहत राज्य के सभी 33 जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए आयोजित होगी।
               जारी कार्यक्रम के अनुसार तीरंदाजी, फुटबॉल एवं वेटलिफ्टिंग (बालक/बालिका) के लिए चयन ट्रायल 28 एवं 29 अप्रैल 2026 को रायपुर स्थित कोटा परिसर एवं तीरंदाजी एरिना (बालिका छात्रावास के सामने) में आयोजित होगा। 28 अप्रैल को पंजीयन एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण तथा 29 अप्रैल को कौशल दक्षता परीक्षण किया जाएगा।
               वहीं हॉकी एवं एथलेटिक्स (बालक/बालिका) के लिए चयन ट्रायल 30 अप्रैल से 1 मई 2026 तक कोटा एवं हॉकी स्टेडियम (पिच-2) रायपुर में आयोजित किया जाएगा। 30 अप्रैल को पंजीयन एवं शारीरिक परीक्षण तथा 1 मई को कौशल परीक्षण लिया जाएगा।
                  खिलाड़ियों की आयु सीमा 1 अप्रैल 2026 की स्थिति में 13 से 17 वर्ष निर्धारित की गई है। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को जिले से आयोजन स्थल तक आने-जाने हेतु यात्रा व्यय एवं दैनिक भत्ता, प्रमाणित वास्तविक खर्च के आधार पर ट्रायल उपरांत प्रदान किया जाएगा।
                  खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिले के इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथियों पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने का आह्वान किया है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal