April 25, 2026 2:07 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को दिलायी जनगणना शपथ

अम्बिकापुर 24 अप्रैल 2026/   जनगणना 2027 हेतु प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य दिनांक 1 मई से 30 मई 2026 तक संपादित किया जाएगा। इस हेतु जिले में 16 अप्रैल से स्व गणना शुरू हो गया है, यह 30 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को डीएमएफ की बैठक के पश्चात उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को जनगणना शपथ दिलायी। इस दौरान 1 मई तक चलने वाले स्वगणना प्रक्रिया में अपना स्वगणना पूर्ण करने तथा सक्रिय भागीदारी निभाते हुए सभी नागरिकों को इस स्वगणना प्रक्रिया में भाग लेने हेतु प्रेरित करने की शपथ ली गई। यह भी संकल्प लिया गया कि जनगणना शुरू होने पर प्रगणक द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों का सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे, देश के एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में जनगणना 2027 में अपने कर्तव्यों का समुचित निर्वहन करते हुए देश के समग्र विकास, सुदृढ़ीकरण एवं सशक्तिकरण में अपनी सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक संपन्न
डीएमएफ तहत स्वीकृत, पूर्ण और प्रगतिरत कार्यों की हुई समीक्षा
स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पेयजल सहित अन्य कार्यों पर चर्चाकर तैयार की गई कार्ययोजना

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक संपन्न
डीएमएफ तहत स्वीकृत, पूर्ण और प्रगतिरत कार्यों की हुई समीक्षा
स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पेयजल सहित अन्य कार्यों पर चर्चाकर तैयार की गई कार्ययोजना