June 19, 2026 7:58 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सफलता की कहानी-
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से दितेश रॉय बने ‘बिजली उत्पादक’
– सोशल मीडिया क्रिएटर को मिला बिजली खर्च से छुटकारा, सोलर रूफटॉप सिस्टम बना आर्थिक राहत का माध्यम

सूरजपुर/25 अप्रैल 2026/     सूरज की किरणें जहां एक ओर जीवन को ऊर्जा प्रदान करती हैं, वहीं अब वही ऊर्जा घर-घर बिजली पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी बन रही है। तकनीकी विस्तार के साथ सौर ऊर्जा का उपयोग देश भर में तेजी से बढ़ रहा है। इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण सूरजपुर जिले के गणेशपुर निवासी श्री दितेश रॉय हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 3 केवीए का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कर स्वयं को बिजली उपभोक्ता से बिजली उत्पादक के रूप में परिवर्तित कर लिया है।

बिजली बिल हुआ शून्य, मिली बड़ी आर्थिक राहत:-
श्री दितेश रॉय ने बताया कि पूर्व में उनके घर का मासिक बिजली बिल औसतन 2,000 से 2,500 रुपए तक आता था, परंतु सितंबर माह से सोलर सिस्टम स्थापित होने के पश्चात अब यह घटकर शून्य रह गया है। इससे उन्हें उल्लेखनीय आर्थिक राहत प्राप्त हुई है।

केंद्र एवं राज्य सरकार से मिली डबल सब्सिडी:-
उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत उन्हें केंद्र सरकार से 78,000 रुपए तथा राज्य सरकार से 30,000 रुपए की सब्सिडी सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हुई। केंद्र एवं राज्य सरकार से मिलने वाले इस दोहरे लाभ ने सोलर सिस्टम की स्थापना को और अधिक किफायती बना दिया है।

बैंक से मिली त्वरित फाइनेंस सुविधा:-
श्री रॉय ने बताया कि योजना के अंतर्गत बैंकों से सरल फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने राज्य ग्रामीण बैंक के माध्यम से ऋण प्राप्त किया, जिसके फलस्वरूप मात्र 5 दिनों के भीतर उनका सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित हो गया। उन्होंने कहा कि सब्सिडी के कारण यह निवेश लगभग दो वर्षों में ही पूर्णतः वसूल हो जाएगा, जिसके पश्चात उन्हें वर्षों तक मुफ्त बिजली का लाभ प्राप्त होता रहेगा।

सोशल मीडिया क्रिएटर को मिली बड़ी राहत:-
श्री दितेश रॉय ने बताया कि वे एक सोशल मीडिया क्रिएटर हैं, जिसके कारण उनके यहां बिजली की खपत अधिक रहती थी। वीडियो एडिटिंग के लिए कार्यालय में ए.सी. एवं कूलर जैसे उपकरणों का सतत उपयोग करना पड़ता था, जिससे बिजली बिल में निरंतर वृद्धि होती जा रही थी। परंतु सोलर रूफटॉप सिस्टम की स्थापना के पश्चात अब भारी भरकम बिजली बिल की चिंता पूर्णतः समाप्त हो गई है।

उपभोक्ता से उत्पादक बनने की प्रेरणा:-
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोग केवल बिजली उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि बिजली उत्पादक भी बन सकते हैं। प्राकृतिक संसाधनों के समुचित उपयोग से न केवल घरेलू खर्च में कमी लाई जा सकती है, अपितु पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।
            श्री दितेश रॉय ने इस लाभकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए जिले के नागरिकों से इस योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal