April 28, 2026 4:15 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सफलता की कहानी
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से श्समय लालश् के जीवन में आया उजियारा
54 हजार से अधिक का बिजली बिल हुआ आधा, मिली बड़ी राहत

अम्बिकापुर 27 अप्रैल 2026/    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ आम नागरिकों को मिल रहा है। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत थोर में रहने वाले समय लाल के लिए मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजनाश् एक नई उम्मीद की किरण बनकर आई है।

भारी-भरकम बिल से मिली बड़ी राहत
समय लाल के घर का बिजली बिल बढ़ते-बढ़ते 61,149 तक पहुँच गया था। एक साधारण ग्रामीण परिवार के लिए इतनी बड़ी राशि चुका पाना बहुत मुश्किल था। समय लाल कहते हैं कि, बिजली बिल बहुत ज्यादा हो गया था जिसे जमा कर पाना उनके लिए असंभव था।

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बनी मददगार
समय लाल को जब मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की जानकारी मिली, तो उन्होंने शिविर के माध्यम अपना पंजीयन कराया। जिससे उनके बिजली बिल का त्वरित समाधान किया गया। योजना के तहत उनका लगभग आधा से ज्यादा बिल यानी 54,450 रुपए बिजली बिल माफ कर दिया गया।

मात्र 7,700 रुपये जमा कर हुए चिंतामुक्त
भारी छूट मिलने के बाद समय लाल ने बकाया राशि के रूप में केवल 7,700 रुपए जमा किए और अपने  बिजली बिल की चिंता दूर हुए। अब उनके घर में न केवल बिजली की रोशनी है, बल्कि उनके चेहरे पर मुस्कान भी लौट आई है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए का कहा कि सरकार की इस योजना से मेरा आधा से ज्यादा बिजली बिल माफ हुआ है।

योजना का लाभ उठाने की अपील
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना उन परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है जो आर्थिक तंगी के कारण पुराने बिजली बिलों का भुगतान नहीं कर पा रहे थे। जिला प्रशासन द्वारा लगातार शिविर लगाकर ऐसे हितग्राहियों की पहचान की जा रही है और उन्हें बिजली बिलों में बड़ी राहत प्रदान की जा रही है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ की बेटी शिवानी सोनी ने रचा इतिहास
अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ खिलाड़ी ‘इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ से सम्मानित
प्रदेश की प्रतिभा का विश्व स्तर पर बढ़ा गौरव
मंत्री राजेश अग्रवाल ने की मुलाकात कर दी बधाई