April 28, 2026 4:14 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

‘‘सुशासन तिहार 2026‘‘ की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक, क्लस्टरवार अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

सूरजपुर/27 अप्रैल 2026/ जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 01 मई से 10 जून 2026 तक आयोजित होने वाले:सुशासन तिहार 2026‘ की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई।

आवेदनों की स्थिति की ली गई जानकारी:-
बैठक में सुशासन तिहार के पूर्व 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक ग्राम पंचायतों में आमजन से प्राप्त आवेदनों की अद्यतन जानकारी क्लस्टरवार नियुक्त अधिकारियों से ली गई। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने क्लस्टर में प्राप्त आवेदनों की स्थिति से कलेक्टर को अवगत कराया। प्राप्त आवेदनों के प्रारूप एवं उनके निराकरण के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ गहन चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये।

शिविरों का होगा व्यापक प्रचार-प्रसार:-
कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने सभी जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि 01 मई से 10 जून तक आयोजित होने वाले शिविरों की जानकारी क्षेत्रवासियों को शिविर तिथि से पूर्व ही मुनादी एवं बेहतर प्रचार-प्रसार के माध्यम से दी जाए, ताकि अधिकाधिक नागरिक शिविरों का लाभ उठा सकें।

सुशासन तिहार का उद्देश्य:-
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सुशासन तिहार का मूल उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप त्वरित एवं समयबद्ध ढंग से निराकरण सुनिश्चित करना है। शिविरों में प्राप्त समस्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाएगा तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित किया जाएगा। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु क्लस्टरवार नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है एवं समस्त संबंधित विभागों को अग्रिम तैयारी, विभागीय समन्वय तथा नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।

इन स्थानों पर 01 मई से 08 जून तक होंगे शिविर:-
सेक्टर स्तर 01 मई से 08 जून तक विभिन्न क्लस्टर जिसमें लगभग 20 ग्राम पंचायत शामिल है। नियत तिथि के अनुरूप तय सेक्टर के निर्धारित समाधान शिविर स्थल पर नियमित शिविर का आयोजन कराये जायेगें। खोपा, बड़सरा, चंद्रमेढ़ा सुंदरपुर, उमापुर, बरबसपुर, उमेशपुर, सेंदुरी, कांटारोली, बकालो, कोटेंया, मोहरसोप, छतरंग, पकनी, टमकी, कुदरगढ़, खड़गवाकला, रेवटी, चंदोरी, टुकुडांड सत्तीपारा, कनकपुर, पर्री, महेशपुर, पाठकपुर एवं डेंडरी सहित अनेक स्थानों पर शिविर आयोजित किये जाएंगे।

निर्माण कार्यों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की भी हुई समीक्षा:-
बैठक में निर्माण एजेंसियों द्वारा कराये जा रहे अधोसंरचना कार्यों की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली गई। कलेक्टर ने सभी निर्माण कार्यों को 15 जून तक गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। स्वास्थ्य विभाग को संस्थागत प्रसव में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने विशेष रूप से हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली माताओं की नियमित मॉनिटरिंग तथा उनके संस्थागत प्रसव पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया।
             बैठक में जिला पंचायत के डीएफओ डीपी साहू मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजेंद्र सिंह पाटले, अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र शर्मा, सर्व एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ की बेटी शिवानी सोनी ने रचा इतिहास
अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ खिलाड़ी ‘इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ से सम्मानित
प्रदेश की प्रतिभा का विश्व स्तर पर बढ़ा गौरव
मंत्री राजेश अग्रवाल ने की मुलाकात कर दी बधाई