June 20, 2026 10:34 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

शैक्षणिक सत्र 2026-27
शा. कन्या शिक्षा परिसर में प्रवेश हेतु 15 मई से 13 जून तक आवेदन आमंत्रित, 22 जून को होगी चयन परीक्षा

अम्बिकापुर 30 अप्रैल 2026/  शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अम्बिकापुर के प्राचार्य ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन आदिमजाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के निर्देश के परिपालन में शा. कन्या शिक्षा परिसर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 6वीं, 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 22 जून 2025 को प्रातः 11ः00 बजे  से 01ः00 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस हेतु कक्षा 5वीं एवं 8वीं में पंजीयन के लिए छात्राओं का ग्रेड  ”A”  होना अनिवार्य है। परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु छात्राओं को कार्यालय प्राचार्य शा. कन्या शिक्षा परिसर अम्बिकापुर में कार्यालयीन समय में पंजीयन कराना अनिवार्य है पंजीयन की तिथि 15 मई से 13 जून तक है।  कक्षा  6वीं, 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु पंजीयन के लिए उत्तीर्ण कक्षा 5वीं एवं 8वीं में ग्रेड ”A” की अंकसूची, आधार कार्ड, स्थायी जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी साथ लाना होगा एवं मोबाइल नम्बर नोट कराना आवश्यक होगा। कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु 10वीं की बोर्ड परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर प्रावीण्य सूची  पर प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कक्षा 6वीं के लिए कुल 35 सीट है जिसमें अनुसूचित जनजाति 28, अनुसूचित जाति 05,अन्य पिछड़ा वर्ग 02 सीट है। कक्षा 9वीं के लिए कुल 11 सीट है जिसमें अनुसूचित जनजाति 08, अनुसूचित जाति 03 है। वहीं कक्षा 11वीं के लिए 08 सीट है, जिसमें अनुसूचित जाति 06, अनुसूचित जाति 02 सीट है। सीटों की संख्या में आवश्यकतानुसार वृद्धि एवं कमी हो सकती है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal