जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा तिथि घोषित, 1 से 10 मई तक डाउनलोड होंगे प्रवेश पत्र

अम्बिकापुर 01 मई 2026/  मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रयास बालक/ कन्या आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा की तिथि, परीक्षा समय एवं प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के अधिसूचित क्षेत्रों, आदिवासी उपयोजना क्षेत्रों एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं-जैसे मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट एवं एनडीए-की तैयारी कराई जाती है। इसी उद्देश्य से राज्य में प्रयास आवासीय विद्यालयों की स्थापना की गई है। सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 01 मई 2026 से 10 मई 2026 तक डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्राक्चयन परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसमें ओएमआर शीट भरने का समय प्रातः 09ः30 बजे से 10ः00 बजे तक निर्धारित है तथा परीक्षा प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 01ः00 बजे तक आयोजित होगी।
विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाइट    https://eklavya.cg.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

– कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की उपस्थिति में समस्याओं का किया गया निराकरण

– आवेदन का तत्काल निराकरण कर, आदित्य को प्रदाय किया गया मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

– सुशासन तिहार अंतर्गत कुल 437 आवेदन हुए प्राप्त

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

– कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की उपस्थिति में समस्याओं का किया गया निराकरण

– आवेदन का तत्काल निराकरण कर, आदित्य को प्रदाय किया गया मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

– सुशासन तिहार अंतर्गत कुल 437 आवेदन हुए प्राप्त

जनगणना 2027 प्रथम चरण में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना प्रारंभ
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत आमदरहा में जनगणना कार्यों का किया निरीक्षण
अनाधिकृत व्यक्तियों को गोपनीय जानकारी देने से बचें नागरिक – कलेक्टर श्री वसंत
गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए सर्वे टीम को दिए निर्देश