June 22, 2026 8:35 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

अम्बिकापुर शहरी क्षेत्र में जनगणना कार्य का शुभारंभ, नागरिकों से सहयोग की अपील

अम्बिकापुर 02 मई 2026/  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर क्षेत्रांतर्गत आज से राष्ट्रीय जनगणना कार्य का शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण अभियान के अंतर्गत नियुक्त प्रगणक एवं पर्यवेक्षक द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर आवश्यक जानकारी एकत्रित की जाएगी।

नगर निगम आयुक्त श्री डी एन कश्यप द्वारा जारी निर्देशानुसार जनगणना कार्य को चरणबद्ध तरीके से संपादित किया जाएगा। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान प्रगणक नागरिकों से उनके परिवार, शिक्षा, व्यवसाय तथा उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करेंगे।

आयुक्त, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है, जो शहर के समग्र विकास एवं भविष्य की योजनाओं के निर्माण का आधार बनता है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि जब भी प्रगणक उनके घर पहुंचें, उन्हें सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं। सभी प्रगणकों को अधिकृत पहचान पत्र जारी किए गए हैं, अतः नागरिक जानकारी देने से पूर्व उनकी पहचान सुनिश्चित कर सकते हैं।

नगर निगम प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि नागरिकों से प्राप्त समस्त जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी और इसका उपयोग केवल शासकीय प्रयोजनों के लिए किया जाएगा।

नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा सभी वार्ड पार्षदों एवं मोहल्ला समितियों से भी अपील की गई है कि वे इस कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, ताकि कोई भी परिवार जनगणना से वंचित न रह जाए। 

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal