जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

नीट-यूजी 2026 3 मई 2026 को आयोजित होगी परीक्षा
अम्बिकापुर के 12 केंद्रों में शामिल होंगे 4939 परीक्षार्थी
जिला प्रशासन ने तैयारियां की पूर्ण

अम्बिकापुर 02 मई 2026/   राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 के सफल और पारदर्शी आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने  पूरी तैयारियां पूरी कर ली है। आगामी 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए अम्बिकापुर शहर में कुल 12 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहाँ 4939 परीक्षार्थी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। परीक्षा दोपहर 2रू00 बजे से शाम 5:00 बजे तक एक ही पाली में संपन्न होगी।

समय का विशेष ध्यानरू 1ः30 बजे के बाद प्रवेश प्रतिबंधित
परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु समय-सारणी का कड़ाई से पालन किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के गेट सुबह 11:00 बजे खोल दिए जाएंगे ताकि सघन तलाशी की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। पारंपरिक या धार्मिक पोशाक पहनने वाले अभ्यर्थियों को दोपहर 12रू30 बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य है। सभी परीक्षार्थियों को दोपहर 1रू15 बजे तक अपनी सीट ग्रहण करनी होगी। विशेष रूप से ध्यान देने योग्य है कि दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी स्थिति में केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अनिवार्य दस्तावेज और पहचान पत्र
परीक्षार्थियों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज लाना अनिवार्य है, जिनके बिना प्रवेश वर्जित होगा  NEET  2026 एडमिट कार्ड का स्पष्ट कलर प्रिंटआउट। पासपोर्ट साइज फोटो और प्रोफॉर्मा पर चिपकी हुई पोस्टकार्ड साइज फोटो। मूल पहचान पत्र में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक लाना अनिवार्य होगा।

ड्रेस कोड और प्रतिबंधित वस्तुएं
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है, पोशाकरू हल्के रंग के, आधी बाजू वाले साधारण कपड़े (बिना बड़े बटन या भारी कढ़ाई के)। जूते वर्जितरू जूते पहनकर आना प्रतिबंधित है, केवल साधारण चप्पल या कम ऊंचाई वाली सैंडल मान्य होगी। आभूषण में किसी भी प्रकार के धातु के गहने जैसे अंगूठी, चैन या बाली पहनना वर्जित है। प्रतिबंधित सामग्री में मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और वॉलेट, बेल्ट, हैंडबैग पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। पेन भी केंद्र द्वारा ही प्रदान किया जाएगा।

बायोमेट्रिक उपस्थिति और विशेष सुविधा
परीक्षा के दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति (फिंगरप्रिंट और फोटो) ली जाएगी। वहीं, मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए मधुमेह (क्पंइमजमे) से पीड़ित परीक्षार्थियों को राहत दी गई है। वे अपने साथ पारदर्शी बोतल में पानी, चीनी की गोलियां और फल (केला, सेब, संतरा) ले जा सकेंगे, हालांकि पैकेटबंद भोजन की अनुमति नहीं होगी।

जिला प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा के नियमों और ड्रेस कोड का पूर्णतः पालन करें। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय से काफी पहले केंद्र पर पहुँचें और असुविधा से बचने के लिए अपने केंद्र की लोकेशन का पूर्व में ही अवलोकन कर लें।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सफलता की कहानी
सुशासन तिहार 2026 संवाद से समाधान तक
सखौली के शिव कुमार दुबे को मिला वृद्धावस्था पेंशन का सहारा, अब सम्मान से बीतेगा जीवन
जन समस्या निवारण शिविर में मांग आवेदन का त्वरित हुआ निराकरण

सुशासन तिहार 2026 की हुई शुरूआत

अब तक 1670 आवेदन प्राप्त, ग्रामीण क्षेत्र में 1628 एवं नगरीय निकायों में 42 आवेदन दर्ज

– ’’सुशासन तिहार में हर आवेदन को मिलेगा विशिष्ट क्रमांक, एनआईसी पोर्टल पर हो रही ऑनलाइन प्रविष्टि’’

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सफलता की कहानी
सुशासन तिहार 2026 संवाद से समाधान तक
सखौली के शिव कुमार दुबे को मिला वृद्धावस्था पेंशन का सहारा, अब सम्मान से बीतेगा जीवन
जन समस्या निवारण शिविर में मांग आवेदन का त्वरित हुआ निराकरण

सुशासन तिहार 2026 की हुई शुरूआत

अब तक 1670 आवेदन प्राप्त, ग्रामीण क्षेत्र में 1628 एवं नगरीय निकायों में 42 आवेदन दर्ज

– ’’सुशासन तिहार में हर आवेदन को मिलेगा विशिष्ट क्रमांक, एनआईसी पोर्टल पर हो रही ऑनलाइन प्रविष्टि’’