June 22, 2026 8:46 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने शिव मंदिर जीर्णोद्धार व संत कबीर मंदिर निर्माण का किया भूमिपूजन
मंत्री श्री अग्रवाल ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
संत कबीरदास जी का समरसता, समानता और कर्म पर आधारित संदेश आज भी प्रासंगिक-श्री अग्रवाल

अम्बिकापुर 04 मई 2026/  छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर विकासखंड के ग्राम अंधला में शिव मंदिर के जीर्णोद्धार एवं नव निर्माण हेतु आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मंत्री श्री अग्रवाल ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की निरंतर प्रगति, खुशहाली और जन-जन की उन्नति की कामना करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास न केवल आस्था को सुदृढ़ करता है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का संचार भी करता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इसी क्रम में मंत्री श्री अग्रवाल ने ग्राम अंधला में संत कबीर दास जी के मंदिर निर्माण हेतु आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में भी सहभागिता की और उनके जीवन-दर्शन को नमन किया। उन्होंने कहा कि संत कबीरदास जी का समरसता, समानता और कर्म पर आधारित संदेश आज भी अत्यंत प्रासंगिक है और समाज को जोड़ने का कार्य करता है।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि कबीरदास जी की वाणी जनचेतना की वह अविरल धारा है, जो हमें भेदभाव से ऊपर उठकर एक सद्भावपूर्ण और समतामूलक समाज के निर्माण की दिशा में प्रेरित करती है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक केंद्रों का निर्माण समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal