अम्बिकापुर 05 मई 2026/ स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत विशेष शिविरों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड पंजीयन एवं निर्माण कार्य किया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर भी पंजीयन कार्य किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों में वार्डों में लाल बहादुर शास्त्री वार्ड-25, लरंग साय वार्ड-40, भगवानपुर वार्ड-27, अब्दुल हमीद वार्ड, संत गहिरा गुरु वार्ड-30, जाकीर हुसैन वार्ड-39, महात्मा गांधीवार्ड-21, सुभाषचन्द्र बोस-22, नमनाकला वार्ड-14, रफी अहमद कीदवई वार्ड-40, भगवान महावीर वार्ड-20, वीरसावकर वार्ड-7, संत मदर टेरेसा- 4, आयुष्मान आरोग्य नमना वार्ड क्रमांक 12.14, गौरी वार्ड-5, आयुष्मान आरोग्य मंदिर पुलिस लाईन, विशुनपुर वार्ड-48, आयुष्मान आरोग्य मंदिर बिशुनपुर में शिविर लगाकर एवं घर-घर जा कर लोगों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन एवं निर्माण किया जा रहा। यह कार्य 09 मई 2026 तक जारी रहेगा, विभाग द्वारा हितग्राही शिविर में आकर तथा शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों में (आयुष्मान अरोग्य) भी पंजीयन करा सकते हैं।






































































































