September 20, 2026 11:39 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सुशासन तिहार 2026ः ग्रामीणों की द्वार पर पहुँचा प्रशासन
मैनपाट  कमलेश्वरपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन
17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण हुए शामिल, विभागीय योजनाओं की मिली विस्तृत जानकारी
हितग्राहियों को वितरित किए गए स्प्रे पंप, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और पीएम आवास की चाबियां

अम्बिकापुर 09 मई 2026/   जिले में में सुशासन को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप संचालित ’सुशासन तिहार-2026’ के अंतर्गत आज सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड के कमलेश्वरपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित इस शिविर में 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुँचकर अपनी मांगें और शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं।

समय-सीमा में निराकरण ही सुशासन की पहचान-जिला पंचायत अध्यक्ष
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का संकल्प है कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने बताया कि यह विशेष अभियान 10 जून तक  संचालित होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर एक निश्चित समय-सीमा के भीतर निराकृत किया जाएगा।

स्टालों का निरीक्षण, आवास निर्माण गति लाने हितग्राहियों को किया प्रोत्साहित
जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने शिविर में लगाए गए सभी विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीण संवाद कर मांग एवं शिकायत सुनीं। मौके पर संबंधित अधिकारियों को मामले में निराकरण करने का निर्देश देते हुए कहा कि केवल आवेदन लेना पर्याप्त नहीं है, बल्कि ग्रामीण को यह संतुष्टि होनी चाहिए कि उसकी समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों से कहा, शासन द्वारा प्राप्त सहायता राशि का उपयोग कर अपने घरों का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करें। आपके घर पूर्ण होने से ही जिले का लक्ष्य पूरा होगा और नए पात्र हितग्राहियों के लिए आवास स्वीकृति का मार्ग प्रशस्त होगा। शिविर में मांग के 890 से अधिक शिकायत के 15 से अधिक अनुमानित 905 आवेदन प्राप्त हुए जिसके निराकरण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित कर तय समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं

शिविर में हितग्राही हुए लाभान्वित
सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों की हित योजनाओं के तहत सामग्री और प्रमाणपत्रों का वितरण कर हितग्राहियों को तत्काल राहत पहुँचाई गई, कृषि एवं स्वास्थ्य से 50 प्रतिशत अनुदान पर 7 कृषकों को स्प्रे पंप और 3 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। राजस्व एवं शिक्षा से शिविर में ही 12 स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र और 10 शिशुओं को जन्म प्रमाण पत्र सौंपे गए। खाद्य एवं मनरेगा में 3 नए राशन कार्ड और 10 ग्रामीणों को मनरेगा जॉब कार्ड का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास से विभाग द्वारा 5 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और 6 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से पीएम जनमन और पीएम आवास योजना के 5 हितग्राहियों को उनके नवनिर्मित आवास की ‘खुशियों की चाबी’ भेंट की गई।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संतोषी पैकरा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रतनी नाग, जनपद उपाध्यक्ष श्री अनिल सिंह सहित क्षेत्र के 17 ग्राम पंचायतों के सरपंच और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं एसडीएम श्री फागेश सिन्हा, तहसीलदार श्री बाज, जनपद सीईओ श्रीमती खुशबू और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें