June 29, 2026 5:37 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

मैनपाट दुष्कर्म प्रकरणः मेडिकल रिपोर्ट में नहीं मिली भिन्नता, एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर होगी पुष्टि

अम्बिकापुर 09 मई 2026/ मैनपाट क्षेत्र में दो नाबालिक बालिकाओं के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना के संबंध में मेडिकल परीक्षण हेतु दोनों बालिकाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीतापुर, जिला सरगुजा लाया गया था। इस दौरान डॉ. संयोगिता पैकरा, स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा दोनों बालिकाओं का चिकित्सकीय परीक्षण कर मेडिको लीगल रिपोर्ट तैयार की गई थी। मेडिको लीगल रिपोर्ट में संदेह की पुष्टि हेतु निरीक्षक थाना सीतापुर द्वारा संयुक्त संचालक एवं चिकित्सालय अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर को पत्र प्रेषित किया गया था। साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भी मेडिको लीगल रिपोर्ट में भिन्नता पाए जाने के संबंध में कार्यालय को ज्ञापन सौंपा गया था। उक्त प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय चिकित्सकीय दल का गठन किया गया। जांच दल द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में यह निष्कर्ष प्राप्त हुआ कि डॉ. संयोगिता पैकरा द्वारा तैयार मेडिको लीगल रिपोर्ट एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर की रिपोर्ट लगभग एक समान पाई गई है तथा किसी प्रकार की महत्वपूर्ण भिन्नता नहीं मिली है। प्रकरण में नाबालिक बालिकाओं से संबंधित स्लाइड की एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत ही दुष्कर्म की पुष्टि की जा सकेगी।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश