August 6, 2026 4:22 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

मैनपाट में आंगनबाड़ी सहायिका के 3 रिक्त पदों पर भर्ती, 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर 17 जून 2026/  एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपाट अंतर्गत रिक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका के 03 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। परियोजना अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएगी। भर्ती के तहत सेक्टर खड़गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र महारानीपुर में 01 पद, सेक्टर पैगा के आंगनबाड़ी केन्द्र लुरैना में 01 पद तथा आंगनबाड़ी केन्द्र लुरैना जूनाडीह में 01 पद पर आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  aww.e-bharti.in के माध्यम से 30 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं। भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी एवं शर्तें कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपाट के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें