August 31, 2026 11:46 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

नवागढ़ शहरी स्वास्थ्य केंद्र में शुरू हुई सुरक्षित प्रसव सेवा, डॉक्टर जया अग्रवाल ने कराया पहला सुरक्षित प्रसव

मां और नवजात दोनों स्वस्थ, स्थानीय लोगों को अब क्षेत्र में ही मिल सकेगी बेहतर प्रसव सुविधा

अंबिकापुर, सरगुजा। कलेक्टर महोदय एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सरगुजा की पहल पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़, अंबिकापुर में अब सुरक्षित प्रसव की सेवा शुरू कर दी गई है। इस नई सुविधा के शुरू होने से नवागढ़ एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को प्रसव के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।

दिनांक 29 अगस्त 2026 को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. जया अग्रवाल के नेतृत्व में सुरक्षित प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद चिकित्सकीय जांच में मां और बच्चा दोनों स्वस्थ पाए गए।

डॉ. जया अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित प्रसव की सुविधा शुरू होने से स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिलेगा और जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं को समय पर प्रसव संबंधी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

इस दौरान सुपरवाइजर श्री अनिल पाण्डेय, स्टाफ नर्स, जेएसए, समस्त मैदानी कर्मचारी, सेक्टर एमटी एवं मितानिन का विशेष सहयोग रहा।

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में सुरक्षित प्रसव सेवा की शुरुआत को क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें