November 4, 2026 1:03 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

प्रबुद्धजन सम्मेलन में लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक जागरूकता एवं युवाओं की सकारात्मक भूमिका पर हुआ मंथन

जिला संगठन प्रभारी गोपाल साहू ने प्रबुद्धजनों से किया सही तथ्यों के प्रसार का आह्वान, भारत सिंह सिसोदिया ने लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूकता को बताया आवश्यक

अम्बिकापुर/03/11/2026/ भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन भाजपा संगठन जिला प्रभारी गोपाल साहू के आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

ब्रह्मरोड स्थित होटल ग्रीन अलंकार में आयोजित सम्मेलन में अतिथि वक्ता के रूप में वरिष्ठ नागरिक आई.बी. तिवारी, अधिवक्ता संजय अंबष्ट एवं व्यवसायी नरेंद्र सिंह टुटेजा उपस्थित रहे। कार्यक्रम प्रभारी के रूप में निलेश सिंह, राजकुमार बंसल, अभिषेक शर्मा एवं मधुसूदन शुक्ला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सम्मेलन में विपक्ष द्वारा SIR एवं ‘वोट चोरी’ के नाम पर लगाए जा रहे आरोपों और उनके संदर्भ में उठाए जा रहे सवालों, विरोध प्रदर्शनों से आम नागरिकों एवं व्यापारियों को होने वाली असुविधाओं तथा युवाओं की सामाजिक एवं लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने प्रबुद्धजनों से आग्रह किया कि वे समाज में तथ्यों पर आधारित जानकारी का प्रसार करें तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ संस्कारवान, जागरूक एवं जिम्मेदार युवा पीढ़ी के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी गोपाल साहू ने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव तक सीमित व्यवस्था नहीं है, बल्कि यह नागरिकों के अधिकारों के साथ उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों से भी जुड़ा है। किसी भी विषय पर समाज में चर्चा तथ्यों और संवैधानिक मर्यादाओं के आधार पर होनी चाहिए। प्रबुद्धजन समाज के मार्गदर्शक होते हैं, इसलिए उनकी जिम्मेदारी है कि वे भ्रामक सूचनाओं के स्थान पर सही जानकारी लोगों तक पहुंचाएं और युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करें।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन विरोध के नाम पर आम जनता, व्यापारियों और सामाजिक गतिविधियों को प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए। युवाओं को किसी भी विषय पर प्रतिक्रिया देने से पहले उसकी वास्तविकता समझनी चाहिए। समाज के वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजनों का मार्गदर्शन इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए आई.बी. तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जागरूक नागरिकों और जिम्मेदार समाज से आती है। SIR जैसी निर्वाचन प्रक्रिया तथा मतदाता सूची से जुड़े विषयों पर लोगों को सही जानकारी देना आवश्यक है। किसी भी भ्रम या अफवाह से प्रभावित होने के बजाय नागरिकों को संवैधानिक प्रक्रियाओं एवं तथ्यों को समझना चाहिए।

अधिवक्ता संजय अंबष्ट ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र संविधान और कानून के दायरे में संचालित होता है। प्रत्येक नागरिक को अभिव्यक्ति एवं विरोध का अधिकार है, लेकिन इन अधिकारों के साथ कानून और दूसरों के अधिकारों का सम्मान भी आवश्यक है। युवाओं को संवैधानिक प्रावधानों की जानकारी देकर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

इस अवसर पर नरेंद्र सिंह टुटेजा ने कहा कि किसी भी विरोध प्रदर्शन का प्रभाव आम नागरिकों और व्यापारिक गतिविधियों पर नहीं पड़ना चाहिए। व्यापार और जनजीवन सुचारू रूप से संचालित रहना समाज एवं अर्थव्यवस्था दोनों के लिए आवश्यक है। युवाओं को उकसावे और अपुष्ट सूचनाओं से दूर रहकर सकारात्मक सोच एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने किया तथा आभार प्रदर्शन निलेश सिंह ने किया।

सम्मेलन में वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, वरिष्ठ अधिवक्ता पी.आर. कश्यप, एन.पी. सिंह, सीए हरिशंकर जायसवाल , सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें