March 23, 2026 8:10 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

विशेष गहन पुनरीक्षणर: 18 वर्ष पूर्ण होने वाले युवाओं के नाम जोड़ने हेतु शैक्षणिक संस्थानों में लगेंगे विशेष शिविर
-दावा आपत्ति  आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी तक।

सूरजपुर/ 28 दिसंबर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, छत्तीसगढ़ राज्य में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर -2026) कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला प्रशासन सूरजपुर द्वारा पात्र मतदाताओं, विशेषकर युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
दावा-आपत्ति प्राप्त करने की अवधि 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक तय की गई है। इस दौरान ऐसे सभी नागरिक जिनका नाम 23 दिसंबर को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, वे अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
1जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भर सकते हैं। इसके अलावा जो युवा 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष के होंगे, उनसे अग्रिम आवेदन भी लिए जाएंगे।
इस अभियान के तहत जिले के सभी महाविद्यालयों और हायर सेकेंडरी स्कूलों में विशेष शिविर आयोजित किये जायेगे।रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय व अन्य कॉलेज में पात्र युवाओं से तय फॉर्मैट मे फॉर्म लिये भी जा रहे हैं ।
 शिविरों के दौरान कॉलेजों में कैंपस एंबेसडर और स्कूलों में मतदाता साक्षरता क्लब (ईएलसी) के माध्यम से नुक्कड़ नाटक और अन्य रचनात्मक गतिविधियों द्वारा छात्रों को जागरूक किया जाएगा।
इस प्रक्रिया के बाद पात्र मतदाताओं के नाम वाली अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा। सभी अनुविभागीय अधिकारियों (एसडीएम) को निर्देशित किया गया है कि शिविरों में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और संबंधित टीम की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र युवा मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal