सूरजपुर/30 दिसंबर 2025/ आज शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों के 09 सदस्यों को तृतीय श्रेणी पटवारी पद के लिए जिला स्तरीय अनुकंपा नियुक्ति चयन समिति के अनुशंसा अनुसार योग्य पाये जाने पर सर्शत पटवारी प्रशिक्षण हेतु चयन किया गया है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख सूरजपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों में तबस्सुम खान, श्रीमती अंजुला नामदेव, श्री प्रखर कुमार रवानी, श्री ऋषभ कुमार पटेल, श्री रविकांत सिंह, श्री बबन कुमार कंदरा, साक्षी सिंह, सुश्री रितमभरा सिंह एवं श्री संतोष सिंह शामिल हैं। उक्त अभ्यर्थियों को डिप्टी कलेक्टर श्री रमेश मोर, डिप्टी कलेक्टर सुनिल अग्रवाल, भू-अधीक्षक श्रीमती भूपेंद्र बंजारे की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने सभी 09 अभ्यर्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।








































































































