February 5, 2026 7:12 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

मुस्कान महिला सहायता समूहों को मधुमक्खी पालन का दिया गया प्रशिक्षण

सूरजपुर/05 जनवरी 2026/  जिला खनिज न्यास संस्थान अंतर्गत प्राप्त राशि का उपयोग जिले में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत  ’’मुस्कान महिला स्व. सहायता समूह’’ को मधुमक्खी पालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। ’’मुस्कान महिला स्व. सहायता समूह’’ मधुमक्खी पालन की व्यवसाय को दक्षता के साथ कर सकें। इसके लिए कलेक्टर के निर्देश के अनुपालन में उद्यान विभाग द्वारा आज समूहों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर दीदियों को मधुमक्खी पालन में उपयोग में लायी जाने वाली सामग्री का वितरण किया गया ।
            प्रशिक्षण में बताया गया कि मधुमक्खी पालन कम लागत में अधिक मुनाफे वाला कृषि आधारित व्यवसाय है, जिसमें शहद, मोम, पराग, रॉयल जेली जैसे मूल्यवान उत्पाद मिलते है। इसके साथ ही मधुमक्खी पालन का व्यवसाय परागण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ट्रेनर द्वारा उपस्थितजनों को बताया गया कि प्रशिक्षित होकर वो छोटे या बड़े स्तर पर व्यवसाय शुरू कर सकते है। या बेरोजगार युवाओं और भूमिहीन किसानों के लिए लाभ कमाने का एक अच्छा विकल्प है।
इसके साथ ही उपस्थितजनों को मधुमक्खी पालन के अन्य लाभ से भी अवगत कराया गया ।
उन्हें बताया कि शहद की बाजार में अच्छी मांग है और यह विभिन्न बीमारियों जैसे – अस्थमा, कब्ज में उपयोगी होने के कारण आसानी से बिकता है, जिससे अच्छा मुनाफा होता है। यह जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका भी अदा करता हैं।          इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पहाड़गांव की सरपंच श्रीमति निरा सिंह, श्री जयपाल सिंह मरावी, सहायक संचालक उद्यान, श्री मंगरू राम उद्यान अधीक्षक सूरजपुर एवं क्षेत्र में पदस्थ प्रक्षेत्र सलहाकार श्री मंजीत यादव आदि उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें