February 5, 2026 5:44 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

अंबिकापुर में लव जिहाद का मामला आया सामने

मुस्लिम युवक ने अंबिकापुर की आदिवासी लड़की पर बनाया शादी का दबाव,
युवती ने किया निकाह से इनकार

हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे, समझाइश देकर रोका गया निकाह,

झारखंड का मुस्लिम युवक आदिवासी युवती से निकाह करने पहुंचा, लव जिहाद की शिकार होते होते बची आदिवादी लड़की

अंबिकापुर:- सरगुजा के अंबिकापुर में कथित लव जिहाद को लेकर हंगामे की स्थिति बन गई।
मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड के एक मुस्लिम युवक, लुण्ड्रा क्षेत्र की अनुसूचित जाति की युवती से निकाह करने के लिए कोर्ट पहुंचा था।
इसकी जानकारी मिलते ही वहां मौजूद वकील और हिंदू संगठनों के लोग अदालत परिसर में पहुंच गए और विरोध करने लगे। लोगों ने इसे कथित लव जिहाद का मामला बताते हुए आपत्ति जताई। मामले में हस्तक्षेप के बाद प्रस्तावित निकाह को रोक दिया गया। यह पूरा मामला अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, लुण्ड्रा थाना क्षेत्र की अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ झारखंड का मुस्लिम युवक फिराज अंसारी अंबिकापुर जिला एवं सत्र न्यायालय में निकाह के लिए दस्तावेज तैयार करा रहा था।
युवती ने अपने पिता को भी कुछ काम बताकर कोर्ट बुला लिया था। जब यह सूचना मिली कि मुस्लिम युवक गैर-मुस्लिम युवती से निकाह करने वाला है, तो हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए। हिंदू संगठन के लोगों ने युवती को समझाइश दी। इसके बाद निकाह को रोक दिया दिया। और हिंदू संगठन से जुड़े युवकों ने मुस्लिम युवक की पिटाई भी कर दी। जिससे कुछ देर तक कोर्ट में तनाव की स्थिति बन गई।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवती के पिता इसके लिए तैयार नहीं थे कि मुस्लिम युवक से उसकी बेटी शादी करे।

युवती ने अंबिकापुर एसडीएम को आवेदन भी दिया है। उसमें उसने बताया कि कुछ साल पहले झारखंड निवासी फिराज अंसारी से उसका परिचय हुआ था। आरोप है कि युवक उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने और निकाह करने का दबाव बना रहा था।
परिवार और समाज की समझाइश के बाद युवती ने निकाह नहीं करने का निर्णय लिया है। उसने कहा है कि अगर भविष्य में फिराज अंसारी या उसके परिजनों द्वारा किसी भी तरह का दबाव बनाया जाता है, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
हिंदू संगठन की ओर से वेदांत तिवारी ने कहा कि “हमारा उद्देश्य किसी के साथ मारपीट नहीं, बल्कि ऐसी घटनाओं को रोकना है, जहां किसी पर दबाव डालकर धर्म परिवर्तन और निकाह कराया जा रहा हो। युवती ने स्वयं निकाह से इनकार किया है।” यहां तक कि युवती के पिता को भी निकाह की कोई जानकारी नहीं है।
फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें