February 5, 2026 5:43 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

ग्राम पंचायत चैनपुर में ‘‘बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान‘‘ अंतर्गत रैली का किया गया आयोजन

सूरजपुर/04 फरवरी 2026/      आज ब्लॉक भैयाथान के ग्राम पंचायत चैनपुर में यूनिसेफ एवं एग्रिकोन फाउंडेशन के सहयोग से युवोदय स्वयंसेवकों द्वारा बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने संदेश दिया कि लड़की की न्यूनतम वैधानिक विवाह आयु 18 वर्ष तथा लड़के की 21 वर्ष निर्धारित है। इससे कम आयु में विवाह करना कानूनन अपराध है और यह बाल विवाह की श्रेणी में आता है। रैली के दौरान गांव में भ्रमण कर जन-जन तक जागरूकता का संदेश पहुंचाया गया।
                रैली के दौरान प्रतिभागियों ने बाल विवाह के विरुद्ध जनजागरूकता के लिए विभिन्न नारे लगाए, जैसे – ‘‘नोनी हा पढ़ही, तभे आगू बढ़ही, घर में ज्ञान का दीप जलाएं, बाल विवाह मुक्त समाज बनाएं, लड़की-लड़का की शादी कब, 18 और 21 वर्ष पूरे हों तब, हम सबने ठाना है, बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाना है, बंद हो, बंद हो – बाल विवाह बंद हो।”
                  इस कार्यक्रम में यूनिसेफ के जिला समन्वयक श्री हितेश निर्मलकर, ब्लॉक समन्वयक श्री अक्सेन गुर्जर, ग्राम पंचायत चैनपुर से चयनित युवोदय स्वयंसेवक रमेश पैकरा, महेश पैकरा, शैलेन्द्र पैकरा, सीमा पैकरा, सावित्री पैकरा, प्रतिमा पैकरा, विक्की पैकरा एवं शिवकुमार पैकरा का सक्रिय योगदान रहा। साथ ही सरपंच श्रीमती लीलावती पैकरा, प्राथमिक शाला की शिक्षिकाएं, स्कूल के बच्चे, बिहान समूह की सदस्य नीता देवांगन एवं अन्य दीदियां तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
अन्त में सभी सदस्यों को बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ की शपथ दिलाई गई।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें