March 23, 2026 6:58 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

कलेक्टर ने कृषक बंधुओं से की, एग्रीस्टेक में पंजीयन कराने की अपील

सूरजपुर/04 फरवरी 2026/      कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने जिले के समस्त कृषक भाइयों एवं बहनों से भारत सरकार एवं राज्य शासन द्वारा प्रारंभ की गई एग्रीस्टेक पंजीयन प्रक्रिया में अनिवार्य रूप से पंजीयन कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 से प्रारंभ एग्रीस्टेक के माध्यम से किसानों का डिजिटल डेटाबेस तैयार किया जा रहा है, जो भविष्य में विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभ प्राप्त करने हेतु आवश्यक होगा।
               कलेक्टर ने कहा कि आगामी समय में एग्रीस्टेक किसान आईडी के बिना कई योजनाओं का लाभ मिलना संभव नहीं होगा। एग्रीस्टेक पंजीयन से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की सहायता राशि निर्बाध रूप से सीधे पात्र किसानों के बैंक खाते में प्राप्त होगी। इसके साथ ही सब्सिडी एवं अन्य शासकीय सहायता समय पर मिलेगी, फसल बीमा एवं क्षतिपूर्ति की प्रक्रिया सरल होगी तथा भविष्य में अधिकांश सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी।
               उल्लेखनीय है कि एग्रीस्टेक पंजीयन के लिए आधार कार्ड, भूमि संबंधी अभिलेख (खसरा/बी-1) एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर आवश्यक हैं। किसान निकटतम लोक सेवा केन्द्र में जाकर पंजीयन करा सकते हैं।
                  कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने कृषक बंधुओं से कहा कि सभी किसान शीघ्रातिशीघ्र एग्रीस्टेक में पंजीयन कराएं, ताकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आगामी किस्त सहित अन्य शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाएं। पंजीयन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर किसान कृषि विभाग के स्थानीय कर्मचारी अथवा अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal