March 23, 2026 8:19 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सरगुजा ओलंपिक से उभरेंगी नई खेल प्रतिभाएं – कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन
खेल, उत्साह और प्रतिभा का संगम: सरगुजा ओलंपिक का हुआ ऐतिहासिक आगाज़
सरगुजा ओलंपिक में युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

सूरजपुर/04 फरवरी 2026/        जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में सरगुजा ओलंपिक 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। इस दिशा में आज विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह ओलंपिक छिपी हुई खेल प्रतिभाओं के सामने आने का एक उत्कृष्ट अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से जिले को बेहतर खिलाड़ी अवश्य मिलेंगे।
               आज स्टेडियम ग्राउंड, सूरजपुर में विकासखण्ड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन आज जूनियर वर्ग (14 से 17 वर्ष) के पंजीकृत बालक एवं बालिकाओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों द्वारा सभी निर्धारित खेलों में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किया गया, जिससे खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
                  वहीं कल 04 फरवरी को सीनियर वर्ग (17 वर्ष से अधिक आयु) के पंजीकृत महिला एवं पुरुष खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर जिला प्रशासन ने कहा कि निश्चित रुप से सरगुजा ओलंपिक के आयोजन से जिले के युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी तथा उन्हें जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच प्राप्त होगा।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal