March 23, 2026 7:00 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

प्राथमिक शाला उरांव पारा मदनेश्वरपुर में मनाया गया विश्व कैंसर दिवस

सूरजपुर/04 फरवरी 2026/    कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन के निर्देश व जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय मिश्रा के मार्गदर्शन मे विकासखंड रामानुजनागर के प्राथमिक शाला उरान्वपारा मदनेश्वरपुर के बच्चों में आज रैली निकालकर पूरे गांव में लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। लोगों को बीड़ी, तंबाकू छोड़ने का संदेश देते हुए कैंसर से बचने के लिए जागरूक करने एक प्रयास किया। कैंसर से केवल जागरूकता के आधार पर ही बचा जा सकता है कैंसर से डरने की जरूरत नहीं है सावधानी पूर्वक इसका इलाज भी कराया जा सकता है। प्रधान पाठक संजय साहू के नेतृत्व में आज विद्यालय में कैंसर से जागरूकता के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। लोगों से शराब न पीने की, बीड़ी ना पीने की और गुटखा ना खाने का अपील किया गया। 
                       तम्बाकू और गुटखा खाने से मुँह का कैंसर, फेफड़े,गले और पेट का कैंसर होने कि सम्भावना रहती है। शराब का सेवन करने से लिवर और स्तन का कैंसर होने का खतरा रहता है।विद्यालय के बच्चों ने शिक्षिका शोभा रानी किसपोट्टा और एनिमा बैग के सहयोग से पोस्टर बनाया और चित्रकला में भाग लिया। साथ ही स्लोगन तैयार कर रैली निकला। प्रार्थना सभा में शिक्षक रामकृपाल साहू द्वारा बच्चों को विश्व कैंसर दिवस से अवगत कराया गया साथ ही कैंसर की बीमारी किस प्रकार फैलती है और यह कितना खतरनाक होता है इसके बारे में बच्चों को बताया गया। प्रार्थना सभा में बच्चों को स्वास्थ्य जीवन शैली जीने का शपथ दिलाया गया ‘‘हम स्वास्थ्य जीवन अपनाएंगे और कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाएंगे‘‘।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal