March 23, 2026 8:23 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

09 फरवरी तक चलेगा देवीपुर में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष ग्रामीण शिविर, नशा मुक्त समाज का दिया जाएगा संदेश

सूरजपुर/04 फरवरी 2026/   संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा, अम्बिकापुर के अंतर्गत संचालित एवं प्रायोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सूरजपुर का विशेष सात दिवसीय ग्रामीण शिविर ग्राम पंचायत देवीपुर, विकासखण्ड सूरजपुर में दिनांक 03 फरवरी 2026 से 09 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
                  शिविर का शुभारंभ 03 फरवरी 2026 को ग्राम पंचायत सरपंच श्री अवध सिंह के मुख्य आतिथ्य, श्रीमती प्रमिला सिंह केराम के विशिष्ट आतिथ्य तथा विद्यालय के प्राचार्य श्री सुनील कुमार कुजूर की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।
                इस वर्ष शिविर की थीम “नशा मुक्त समाज के लिए युवा” रखी गई है। थीम के अनुरूप सात दिवसीय शिविर में ग्राम में नशा उन्मूलन कार्यक्रम, जन जागरूकता रैली, विभिन्न मोहल्लों में श्रमदान, शिक्षा का प्रचार-प्रसार, स्वच्छता जागरूकता, योग अभ्यास, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, मतदाता जागरूकता, टीकाकरण संबंधी प्रचार, बौद्धिक परिचर्चा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं एनएसएस से जुड़े खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
              यह शिविर संस्था के प्राचार्य श्री लेफ सिंह के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में संस्था के व्याख्याता श्री क्रास कुशवाहा, श्री तुषार यादव, ग्राम पंचायत के पंचगण, प्राथमिक शाला देवीपुर के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, ग्रामीणजन एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री ओम प्रकाश राजवाड़े द्वारा किया गया।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal