जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

रासेयो चतुर्थ दिवस बौद्धिक चर्चा में योगेश साहू ने दिया जीवन-मूल्यों का संदेश


सूरजपुर/09 जनवरी 2026/   शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (रा.से.यो.) इकाई के चतुर्थ दिवस के अवसर पर आयोजित बौद्धिक चर्चा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय माध्यमिक शाला पतरापाली के युवा शिक्षक, राज्यपाल पुरस्कार चयनित योगेश कुमार साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ योगेश कुमार साहू द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात उन्होंने रा.से.यो. स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए मानव विकास, व्यक्तित्व निर्माण तथा जीवन जीने की कला पर विस्तार पूर्वक अपने विचार साझा किए।
              अपने बौद्धिक उद्बोधन में श्री साहू ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं को समाज से जोड़ने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों को सेवा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, अनुशासन, आत्मविश्वास और सामाजिक संवेदनशीलता जैसे गुणों को अपने जीवन में अपनाने का आहवान किया। कार्यक्रम के अंत में योगेश साहू ने सभी रा.से.यो. स्वयंसेवकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय छिंदिया के शिक्षक मुकेश कुमार, विनीता सिंह, अंजू सिदार, प्राथमिक शाला छिंदिया की प्रधान पाठिका मधु पैकरा, राष्ट्रीय सेवा योजना के सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्याम सिंह मरावी सहित रा.से.यो. के सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार