जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

अग्निवीर थल सेना भर्ती: सीईई में सफल अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी, 10 से 24 जनवरी 2026 में धमतरी में भर्ती रैली


सूरजपुर/09 जनवरी 2026/    भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली का आयोजन 10 से 24 2026 तक स्थान बाबू पंढरीराव कृदत्त इंडोर स्टेडियम आमा तालाब धमतरी, जिला-धमतरी में किया जाएगा। भर्ती रैली में राज्य के सभी 33 जिलों के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल एवं अग्निवीर ट्रेडमैन के पदों पर भर्ती की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था। सूरजपुर जिले के अभ्यर्थी ऑनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण योग्य उम्मीदवार शारीरिक दक्षता सहित अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि पात्र अभ्यर्थी अपना प्रवेश्पत्र विभागीय वेबसाईट www.joinindianarmy.in  पर प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा पात्र अभ्यर्थियों के ईमेल पर भी प्रवेश पत्र भेजा जा चुका है। उन्होने बताया कि कि रैली में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड एवं रैली अधिसूचना के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार