March 23, 2026 8:31 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में एनआरएलएम कैडर्स के लिए वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

अंबिकापुर 09 जनवरी 2026/  आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में शुक्रवार को कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय अग्रवाल के निर्देशन में केवरा क्लस्टर भवन में वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम अंतर्गत डेवलपमेंट पार्टनर माइक्रोसेव कंपनी द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें लखनपुर विकासखंड की एनआरएलएम कैडर्स ने हिस्सा लिया। इस दौरान माइक्रोसेव कंपनी के छत्तीसगढ़ राज्य समन्वयक श्री खगेंद्र कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं से संवाद करते हुए वित्तीय साक्षरता को दैनिक जीवन से जोड़कर समझाया तथा बचत, बैंकिंग सेवाओं के सही उपयोग, डिजिटल भुगतान, बीमा, पेंशन एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही वित्तीय योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं। कार्यशाला में साइबर क्राइम और साइबर सुरक्षा पर विशेष चर्चा की गई। श्री खगेंद्र कुमार ने साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों, फर्जी कॉल व मैसेज, ओटीपी एवं पासवर्ड साझा करने से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल लेन-देन के दौरान सतर्कता बरतने, संदिग्ध लिंक से बचने तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर जनपद पंचायत लखनपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. स्वेच्छा सिंह ने वित्तीय समावेशन एवं महिलाओं की वित्तीय सुरक्षा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वित्तीय जागरूकता से महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हैं, बल्कि साइबर अपराधों से स्वयं को सुरक्षित भी रख सकती हैं। कार्यशाला में एबीपी फेलो शुभिता शुक्ला, एनआरएलएम के बीपीएम श्री मनोज केसपोट्टा, एसी श्रीमती रूही सबा, एसी श्री अजय तिर्की, एफपीओ के सीईओ श्री सतीश सारथी, आईएफएस एंकर श्री शिवम पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal