March 23, 2026 7:03 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन, 243 आवेदन प्राप्त
जाति निवास प्रमाण पत्र,मूंग बीज,राशन कार्ड,आयुष्मान कार्ड, जाल ,श्रम कार्ड  हितग्राहियों को वितरित किए गए

अंबिकापुर 09 जनवरी 2026/  कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशानुसार और जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत सीतापुर के ग्राम पंचायत सरगा में एक सफल जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जनपद पंचायत सदस्य श्री शिवभरोस बेक, जनपद उपाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल, सभी जनपद सदस्यगण एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम श्री राम सिंह ठाकुर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया और छत्तीसगढ़ महतारी तथा महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद, सभी विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई और उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान किया गया। शिविर में प्रस्तुत आवेदन और उनका निराकरण शिविर में कुल 243 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 39 आवेदन का तत्काल निराकरण किया गया। पशुधन विभाग के 03 आवेदन अपात्र होने के कारण अस्वीकृत किए गए, जबकि शेष 201 आवेदन जो स्थल पर निराकरण योग्य नहीं थे, उनका शीघ्र निराकरण करने का निर्देश अनुविभागीय अधिकारी  ने संबंधित विभागों को दिया। विभिन्न विभागों द्वारा लाभ वितरण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। कृषि विभाग द्वारा 14 कृषकों को मूंग बीज वितरण ,जनपद पंचायत और खाद्य विभाग द्वारा 28 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए। महिला बाल विकास विभाग द्वारा 04 महिलाओं को गोद भराई कार्यक्रम के तहत कीट प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 06 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड,मत्स्य विभाग द्वारा 02 हितग्राहियों को जाल ,शिक्षा विभाग द्वारा जाति/निवास प्रमाण पत्र ,पशुधन विभाग द्वारा 05 बेकयार्ड कुक्कुट के हितग्राहियों को इबर्ड एवं श्रम विभाग द्वारा 07 श्रम कार्ड वितरित किए गए। इस अवसर पर एसडीएम श्री राम सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों और उपस्थित जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal