March 23, 2026 12:38 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की अटूट आस्था और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक – भारत सिंह सिसोदिया

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : भारत की अटूट आस्था और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक

अंबिकापुर।
सोमनाथ मंदिर पर वर्ष 1026 में हुए पहले अभिलिखित आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को भारत की अटूट आस्था, सांस्कृतिक स्वाभिमान और सनातन चेतना के प्रतीक के रूप में मनाया जा रहा है। यह पर्व केवल एक ऐतिहासिक स्मरण नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा, आस्था और पुनर्जागरण का उत्सव है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सरगुजा के कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के विभिन्न मंदिरों में पहुँचकर भगवान शिव का जलाभिषेक, पूजन एवं आरती कर राष्ट्र, समाज और धर्म की अखंडता के लिए प्रार्थना की गई।
इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के आह्वान पर जिले के सभी भाजपा मंडल स्थित शिव मंदिरों में जलाभिषेक एवं आरती की गई, इसी क्रम में अम्बिकापुर महामाया मंडल एवं समलाया मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जोड़ा पीपल एवं सत्तीपारा स्थित मंदिरों में भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की।

सोमनाथ मंदिर का उल्लेख करते हुए भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, अस्मिता और अदम्य साहस का प्रतीक है। बार-बार आक्रमणों के बावजूद सोमनाथ का पुनर्निर्माण यह संदेश देता है कि भारत की आस्था को कभी समाप्त नहीं किया जा सकता। स्वाभिमान पर्व हमारी आने वाली पीढ़ियों को सांस्कृतिक चेतना से जोड़ने का माध्यम है।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भाजपा कोरिया जिला प्रभारी ललन प्रताप सिंह ने कहा कि सोमनाथ का इतिहास भारत के संघर्ष, धैर्य और पुनर्जागरण की गाथा है। यह पर्व हमें स्मरण कराता है कि जब-जब आस्था पर प्रहार हुआ, तब-तब भारत ने और अधिक मजबूती के साथ स्वयं को खड़ा किया।

वहीं जगदलपुर संभाग सह प्रभारी हरपाल सिंह भामरा ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व राष्ट्रवादी चेतना को सशक्त करने वाला पर्व है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सनातन मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधते हैं।

इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद हर्ष, पूर्व महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, हरमिंदर सिंह टिन्नी, इंदर भगत, विकास पांडेय, मधु चौदहा, निलेश सिंह, मनीष सिंह, जन्मजेय मिश्रा, रूपेश दुबे, कमलेश तिवारी, शशिकांत जायसवाल, राकेश गुप्ता, सावित्री जायसवाल, संजीव वर्मा, रामप्रवेश पांडे, निरंजन राय, रमेश जायसवाल, विशाल गोस्वामी, ममता तिवारी, आलोक दुबे, अशोक सोनवानी, शकुन्तला पांडे, अभिषेक सिंहदेव, सतीश शर्मा, सर्वेश तिवारी, अनीता सिंह, इंदु गुप्ता, सीमा कश्यप, संदीप साहू, सत्यम साहू, आशीष पाण्डेय, शैलेन्द्र शर्मा, जतिन परमार, निर्मल पांडे, भूपेंद्र सिंह, अतीत सिंह, सरिता मिश्रा, सरिता जायसवाल, गणेश सिंह, पुष्पेंद्र शर्मा, रंजीत चौबे, देव वर्मा, अभिमन्यु श्रीवास्तव, निशांत गुप्ता, नीलम पांडे, रवि विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal