September 20, 2026 10:01 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवाओं ने लिया स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प

भाजयुमो सरगुजा ने आयोजित की स्वदेशी संकल्प दौड़, युवाओं में दिखा राष्ट्रभक्ति और फिटनेस का उत्साह


अम्बिकापुर।
भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा द्वारा प्रदेश भाजपा एवं केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान से स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ मल्टीपरपज स्कूल ग्राउंड से प्रारंभ होकर घड़ी चौक स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के विचारों और स्वदेशी तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक हेमंत नाग ने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल एक संत नहीं, बल्कि युवाओं के लिए ऊर्जा, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि विवेकानंद का जीवन दर्शन आज के युवाओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना सिखाता है।
उन्होंने स्वामी विवेकानंद के प्रसिद्ध वाक्य “उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए” का उल्लेख करते हुए कहा कि यही मंत्र आज के युवाओं को आत्मनिर्भर, सक्षम और राष्ट्रभक्त बना सकता है।
हेमंत नाग ने कहा कि रन फॉर स्वदेशी युवाओं को जोड़ने वाला प्रेरक अभियान है, जिसका उद्देश्य केवल दौड़ नहीं बल्कि विचारों की दौड़ है। यह कार्यक्रम स्वदेशी मूल्यों, राष्ट्रीय स्वाभिमान और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करता है। उन्होंने युवाओं से भारतीय उत्पाद अपनाने, स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा देने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, चरित्र निर्माण और युवाओं के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि आज का युवा यदि विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर ले तो भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता।
उन्होंने कहा कि स्वदेशी संकल्प दौड़ जैसे आयोजन युवाओं को शारीरिक, मानसिक और वैचारिक रूप से सशक्त बनाते हैं। यह दौड़ आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि भाजपा और भाजयुमो युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए निरंतर ऐसे आयोजन करती रहेगी।
उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे केवल उपभोक्ता न बनें, बल्कि राष्ट्र निर्माता बनकर स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के अभियान को आगे बढ़ाएं।

कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के युमो जिला पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए । कार्यक्रम में मंच संचालन रविन्द्रगुप्त भारती ने किया।

इस अवसर पर नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, विकास पांडे, इंदर भगत, मधु चौदहा, विनोद हर्ष, अरुणा सिंह, निश्चल प्रताप सिंह, सचिन अग्रवाल, संतोष बिहाडे, मनोज अग्रवाल, प्रियंका चौबे, बबली नेताम, कोमल पटेल, प्रिया सिंह, विकास शुक्ला, दीक्षा अग्रवाल, अंकुश, अंशुल श्रीवास्तव, शानू कश्यप, अमोघ कश्यप, मार्कण्डेय तिवारी, आनंद ताम्रकार, अभिनंदन सिंह, हर्ष जायसवाल, अंकित जायसवाल, मनीष दुबे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष में सरगुजा के निशांत सिंह (सोलू), बलरामपुर के मंगलम पांडे, कोरिया के सतेंद्र राजवाड़े, एमसीबी के अंकित शर्मा, सूरजपुर के देव गुप्ता सहित भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें