जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

मकर संक्रांति पर गणपति धाम में होगी भव्य पतंग प्रतियोगिता

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना ट्रस्ट अम्बिकापुर के आयोजन में 14 जनवरी को होंगे नकद पुरस्कार


अम्बिकापुर।
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना ट्रस्ट, अम्बिकापुर के तत्वावधान में 14 जनवरी को प्रातः 11:00 बजे से भव्य पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन महामाया पहाड़ी स्थित गणपति धाम परिसर में संपन्न होगा।

इस संबंध में ट्रस्ट के संयोजक एवं पार्षद जितेंद्र सोनी ने बताया कि मकर संक्रांति का पर्व सूर्य के उत्तरायण होने का प्रतीक है, जो नई ऊर्जा, सकारात्मकता और उत्साह का संदेश देता है। इस अवसर पर पतंग उड़ाने की परंपरा समाज में आपसी सौहार्द, आनंद और उल्लास को बढ़ाने का माध्यम रही है।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ उत्साही पतंगबाज प्रतियोगी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिसमें प्रथम पुरस्कार 3100 रुपये नकद, द्वितीय पुरस्कार 2100 रुपये नकद एवं तृतीय पुरस्कार 1100 रुपये नकद रखा गया है। इसके अतिरिक्त श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

इस महापर्व की मान्यता पर प्रकाश डालते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेष सिंह शैलू ने कहा कि मकर संक्रांति केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। पतंग उड़ाने के माध्यम से हम नई ऊँचाइयों को छूने, नकारात्मकता को पीछे छोड़ने और जीवन में उमंग एवं आशा का संचार करने का संदेश देते हैं। ट्रस्ट का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार