जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत यात्रा पर निकले दर्शनार्थी, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना
सरगुजा जिले के 168 तीर्थयात्री श्री रामलला के करेंगे दर्शन

अंबिकापुर 14 जनवरी 2026/  छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी “श्री रामलला दर्शन योजना“ के तहत बुधवार को सरगुजा संभाग के 850 तीर्थयात्री स्पेशल ट्रेन से श्री रामलला के दर्शन हेतु निकले। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह योजना श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है, जिससे जनमानस में आस्था और संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। श्री रामलला के दर्शन हेतु यात्रियों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर महापौर अंबिकापुर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, नगर पालिका निगम सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी,उप संचालक समाज कल्याण श्री व्ही. के उके, टूरिज्म बोर्ड सरगुजा संभाग श्री आशिष वर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित रेलवे एवं आईआरसीटीसी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

सरगुजा जिले के 168 तीर्थ यात्री यात्रा में शामिल-
बता दें इस यात्रा में सरगुजा जिले के 168 तीर्थ यात्रा आयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। जिसमें जनपद पंचायत अंबिकापुर से 18, उदयपुर से 18, लखनपुर से 18, लुण्ड्रा से 18, बतौली से 18, सीतापुर से 17, मैनपाट से 18, नगर निगम अम्बिकापुर से 29, नगर पंचायत लखनपुर से 07, नगर पंचायत सीतापुर के 07 यात्री शामिल हैं। यह यात्रा  17 जनवरी 2026 को वापस आएगी।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार