जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट का किया निरीक्षण

अंबिकापुर 14 जनवरी 2026/  कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने बुधवार को दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट का जायजा लिया। उन्होंने यहां एयरपोर्ट परिसर, रनवे, टर्मिनल बिल्डिंग, एटीसी ऑफिस, एयर साइट, मुख्य क्षेत्र, ऑपरेशन एरिया का अवलोकन किया। उन्होंने एयरपोर्ट निदेशक से फ्लाइट ऑपरेशन सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से भविष्य में विकास की संभावनाओं, उन्नयन कार्यों सहित अन्य विषयों के सम्बन्ध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि प्रत्येक माह बैठक आयोजित कर कार्यकलापों एवं महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय अग्रवाल, एयरपोर्ट निदेशक श्री सुशील श्रीवास्तव, मुख्य सुरक्षा अधिकारी (पुलिस) श्री जयराम चेरमाको, मुख्य सुरक्षा अधिकारी एयरपोर्ट श्री चंद्रकांत प्रधान, सेफ्टी मैनेजर श्री शेख जाहिर, सहायक कार्यकारी श्री वीरसिंग कुंजाम, एटीसी अधिकारी, सीएनएस अधिकारी सहित सर्व सम्बंधित उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार