जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु प्राक्चयन परीक्षा की मेरिट सूची जारी
27 एवं 28 जनवरी को नवा रायपुर अटल नगर में होगा दस्तावेज सत्यापन

अंबिकापुर 16 जनवरी 2026/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि राजीव युवा उत्थान योजना नियमावली वर्ष 2019 के भाग (।) अंतर्गत राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिभावान अभ्यर्थी जो नई दिल्ली स्थित विभाग द्वारा सूचीबद्ध कोचिंग संस्थाओ से वर्ष 2025-26 में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने हेतु इच्छुक है, उनसे ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया। जिसकी प्राक्चयन परीक्षा 28 दिसंबर 2025 को आयोजित कर मेरिट सूची विभागीय वेबसाईट में अपलोड की गई है। मेरिट सूची के आधार पर दस्तावेज सत्यापन हेतु आमंत्रित किये जाने वर्गवार अभ्यर्थियों की सूची एवं कार्यक्रम विवरण विभागीय वेबसाईट  www.tribal.cg.gov.in   पर अवलोकन किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि दस्तावेज सत्यापन हेतु तिथि निर्धारित की गई है। जिसमें 27 जनवरी 2026 को समय 11ः00 बजे से 04ः00 बजे तक अनुसूचित जनजाति, 28 जनवरी 2026 समय 11ः00 बजे से 04ः00 बजे तक अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु निर्धारित है। दस्तावेज सत्यापन नवा रायपुर अटल नगर में इन्द्रावती भवन के तृतीय तल में मीटिंग हॉल क्र-04 में होगा।

सत्यापन हेतु आवश्यक अभिलेख-
आवश्यक दस्तावेजों में प्राक्चयन परीक्षा का प्रवेश पत्र, कक्षा 10वीं की अंकसूची, स्नातक की अंकसूची, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण-पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण-पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों हेतु आय प्रमाण पत्र एवं नोटरी द्वारा अभिप्रमाणित स्वघोषणा प्रमाण पत्र।
उन्होंने अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि दस्तावेज सत्यापन हेतु संबंधित अभ्यर्थी योजना नियम अनुसार आवश्यक मूल अभिलेख सहित निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि, समय पर वांछित अभिलेखों का विशेष ध्यान रखा जाए। अनुपस्थित अभ्यर्थी एवं अपूर्ण अभिलेखों पर विचार नहीं किया जायेगा। निर्धारित तिथि एवं समय उपरांत दस्तावेज सत्यापन नहीं किया जाएगा और न ही कोई अभ्यावेदन मान्य किया जाएगा।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार