जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

“मोर मकान मोर आस’’ योजनांतर्गत निर्मित आवासों के आबंटन हेतु इच्छुक 02 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

अंबिकापुर 16 जनवरी 2026/  आयुक्त नगर पालिक निगम कार्यालय अम्बिकापुर द्वारा ’’मोर मकान मोर आस’’ योजना अन्तर्गत सुभाष नगर अम्बिकापुर में निर्मित आवास आबंटन हेतु विज्ञापन सूचना जारी किया गया है। शासन के निर्देशानुसार आवासों के आबंटन हेतु प्रति आवास दरों का निर्धारण करते हुए आवास आबंटन हेतु इच्छुक आवेदक आवेदन पत्र आयुक्त नगर पालिक निगम कार्यालय अम्बिकापुर में जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 02 फरवरी 2026 सायं 05ः30 बजे तक है। पात्र/अपात्र आवेदकों की सूची का प्रकाशन कार्यालय के सूचना पटल पर 16 फरवरी 2026 पूर्वान्ह 11ः00 बजे तक किया जाएगा। दावा आपत्ति की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2026 सायं 05ः00 बजे तक, दावा आपत्ति का निराकरण 24 फरवरी 2026 सायं 05ः00 बजे तक, अंतिम सूची का प्रकाशन 26 फरवरी 2026 पूर्वान्ह 11ः00 बजे से एवं लॉटरी के माध्यम से आवासों का आबंटन 09 मार्च 2026 को 11ः00 बजे से किया जाएगा। पात्रता शर्तों सहित विस्तृत जानकारी हेतु आयुक्त नगर पालिक निगम कार्यालय अम्बिकापुर के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार