सूरजपुर/ 17 जनवरी 2026/ सूरजपुर के नवापारा क्षेत्र में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आर. के. शुक्ला के निवास पर विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ सौजन्य मुलाकात आयोजित की गई।
मुलाकात के दौरान समाज सेवा, शिक्षा प्रसार, संस्कार निर्माण, पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक जागरूकता जैसे विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही संगठनों द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी साझा की गई।








































































































