सूरजपुर/17 जनवरी 2026/ सूरजपुर विकासखंड के सरना पारा, पर्री निवासी श्रीमती राजकुमारी द्विवेदी के निवास पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत स्थापित सोलर सिस्टम का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रीमती द्विवेदी के परिवार से बातचीत कर योजना से मिलने वाले लाभों एवं उनके अनुभव के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली खर्च में हो रही बचत की जानकारी ली।








































































































