September 22, 2026 12:16 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

पंजीकृत श्रमिकों का ई-केवाईसी 31 जनवरी तक करायें पूर्ण

सूरजपुर/19 जनवरी 2026/    छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों का ई-केवाईसी 31 जनवरी तक कराना अनिवार्य किया गया है। ऐसे श्रमिक जिनका पंजीयन नवीनीकरण या ई-केवाईसी पूर्ण नहीं है, उन श्रमिकों का पंजीयन निष्क्रिय किया गया है। पंजीयन नवीनीकरण या ई-केवाईसी पूर्ण कराने उपरांत ही विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
              इस संबंध में श्रम पदाधिकारी जिला सूरजपुर द्वारा बताया गया कि वर्तमान में श्रमिकों के पंजीयन, नवकरण एवं योजनाओं के आवेदन सरलता एवं सुगमता पूर्वक किये जाने हेतु सभी जनपद पंचायतों में श्रम संसाधन केन्द्र स्थापित किये गये हैं साथ ही विभागीय मोबाइल एप्प श्रमेव जयते के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त श्रम विभाग द्वारा समय-समय पर आवश्यक पत्राचार से सभी जनपदों के विभिन्न ग्राम पंचायतों को सूचना दिया जा सकता है।
            विभागीय कर्मचारियों द्वारा मोबाइल रजिस्ट्रेशन कैंप का भी आयोजन निरंतर किया जा रहा है। श्रमिकों द्वारा आयोजित शिविरों में भी पंजीयन एवं पंजीयन नवीनीकरण तथा योजना संबंधी आवेदन कर सकते हैं।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें