March 23, 2026 12:36 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

ओरसा घाट में हुए बस हादसे में घायल मरीजों से मिले सम्भागायुक्त
घायलों को उत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने दिए निर्देश

अंबिकापुर 20 जनवरी 2026/  सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा सोमवार को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर महुआडांड़ के ओरसा घाट में हुए बस हादसे में घायल मरीजों से मिले। उन्होंने मरीजों एवं उनके परिवारजनों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया। चिकित्सकों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी घायलों को समुचित एवं उत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। उन्होंने चिकित्सालय के डीन एवं अस्पताल अधीक्षक को व्यक्तिगत रूप से उपचार की निगरानी करने एवं आवश्यक चिकित्सा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ठंड को देखते हुए मरीजों हेतु अतिरिक्त कम्बल एवं कपड़ो की व्यवस्था करने निर्देशित किया। अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि सभी घायलों की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है, इनकी लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है। संभागायुक्त श्री दुग्गा ने इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा मरीजों हेतु सुविधाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal