जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026
सरगुजा सम्भागायुक्त ने एसआईआर कार्यों के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

अंबिकापुर 20 जनवरी 2026/  निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संबंध में मंगलवार को सरगुजा सम्भागायुक्त श्री नरेन्द्र दुग्गा द्वारा विधायक लुण्ड्रा श्री प्रबोध मिंज की उपस्थिति में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला पंचायत के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत, उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक, सर्व ईआरओ सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक में जिले में मतदाता सूची से संबंधित दावा-आपत्तियों की सुनवाई के संबंध में चर्चा की गई। सम्भागायुक्त श्री दुग्गा ने कहा कि सभी योग्य व्यक्ति का निर्वाचक सूची में पंजीकरण करने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्वाचक सूची में किसी भी योग्य नागरिक का नाम ना छूटे और अयोग्य का नाम ना जुड़े। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से जिले में मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने ईआरओ की मदद हेतु अपील की। विधायक लुण्ड्रा श्री प्रबोध मिंज ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए मतदाताओं को जागरूक करने, पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जुड़वाने, अपात्र प्रविष्टियों को हटाने तथा आवश्यक संशोधन हेतु दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने में अपने-अपने स्तर में सहयोग करने कहा। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बैठक में अपने सुझाव एवं समस्याओं को रखा। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने बताया कि दावा-आपत्तियों की सुनवाई निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार की जाएगी और प्राप्त सभी आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर निष्पक्ष निर्णय लिया जाएगा।उन्होंने दावा-आपत्ति प्राप्त करने, उनके निराकरण, समय-सीमा, प्रपत्रों की जानकारी तथा सुनवाई की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार