जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

समय-सीमा की बैठक संपन्न, गणतंत्र दिवस की तैयारियों पर हुई विस्तृत समीक्षा

सूरजपुर/20 जनवरी 2026/     कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में आज जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई।
                उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर के स्टेडियम ग्राउंड में किया जाएगा। कलेक्टर ने समारोह की सभी तैयारियां निर्धारित तिथि के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम के सुव्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन के लिए कार्य विभाजन के आधार पर संबंधित अधिकारियों से क्रमवार चर्चा करते हुए सौंपे गए दायित्वों के अनुसार आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
                जिले में बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग एवं पीडब्ल्यूडी सेतु विभाग से सड़कों एवं पुल-पुलियों के निर्माण कार्यों की जानकारी ली गई। कृषि विभाग से पीएम किसान सम्मान निधि योजना , ग्रीष्मकालीन फसलों  में धान के अतिरिक्त अन्य फसलों की पैदावार  बढ़ाने की समीक्षा की गई। धान खरीदी की समीक्षा  करते हुए टोकन के भौतिक सत्यापन, धान भंडारण, धान संग्रहण एवं अवैध धान की आवक रोकने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
               महिला एवं बाल विकास विभाग से पोषण अभियान की प्रगति एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रदाय की जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम, आकांक्षी शौचालय निर्माण तथा शहरी एवं ग्रामीण स्वच्छता की प्रगति की समीक्षा की गई।
               सीएसपीडीसीएल से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए जहां विद्युतीकरण की समस्या है, वहां शीघ्र विद्युत प्रदाय दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत जहां जल आपूर्ति प्रारंभ हो चुकी है, वहां  कनेक्शन ग्राम पंचायतों को हैंडओवर करने के निर्देश दिए गए।
                खेल विभाग को सरगुजा ओलंपिक में अधिक से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि अधिक संख्या में बच्चे खेल प्रतियोगिताओं से जुड़ सकें। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की भी जानकारी ली गई। इसके अलावा बैठक में उल्लास कार्यक्रम के तहत साक्षरता शपथ कलेक्टर श्री जयवर्धन द्वारा दिलाई गई। साथ ही कुदरगढ़ महोत्सव की तैयारियों सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले, अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, समस्त एसडीएम एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार