अंबिकापुर 22 जनवरी 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (शहरी) के परियोजना अधिकारी ने बताया कि परियोजनान्तर्गत रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 व सहायिका के 03 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था जिसकी अनंतिम सूची प्रकाशन कर 23 जनवरी से 02 फरवरी 2026 तक दावा आपत्ति आमत्रित की गई है। कार्यालयीन समय में सुबह 10ः00 बजे से शाम 05ः30 तक सभी उक्त अवधि में दावा आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है। सूची का अवलोकन कार्यालय के सूचना पटल पर किया जा सकता है।









































































































