अंबिकापुर 22 जनवरी 2026/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम 2006 यथा संशोधित नियम 2012 अंतर्गत गठित जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक का आयोजन कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की अध्यक्षता में 29 जनवरी 2026 को दोपहर 03ः00 बजे कलेक्टरेट सभाकक्ष में किया गया है। बैठक में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति को प्राप्त व्याक्तिगत वन अधिकार दावों की समीक्षा सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।









































































































