June 23, 2026 7:56 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर जिले में विशेष विधिक जागरुकता शिविरों का हुआ आयोजन

अंबिकापुर 24 जनवरी 2026/  राष्ट्र विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरगुजा के मार्गदर्शन में 24 जनवरी 2026 को बालिका दिवस के अवसर पर विशेष विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक जागरुकता शिविर महिला एवं बाल विकास विभाग सरगुजा तथा शिक्षा विभाग सरगुजा के सहयोग से जिले के विभिन्न तहसीलों में आयोजन कर लोगों को महिला संबंधी विधिक जानकारी प्रदान की गई। महिला बाल विकास विभाग के सहयोग से राजमोहनी देवी भवन अम्बिकापुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ विधिक जागरुकता शिविर का भी आयोजन किया गया था। इसके साथ ही शाउ.मा.वि. उदयपुर, शा. उ. मा.वि पुलिस लाईन, शा. उ.मा.वि. शिवनाथपुर, शा. आई.टी.आई अम्बिकापुर, केदारपुर स्कूल अम्बिकापुर, विधि विभाग पी.जी. कॉलेज अम्बिकापुर, शा. मल्टीमरपज मिडिल स्कूल अम्बिकापुर, स्वामी आत्मानंद स्कूल धौरपुर, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल लखनपुर में आयोजित विधिक जागरुकता शिविरों के माध्यम से लगभग 1500 लाभान्वितों को महिला संबंधी विधि पर जागरुक किया गया।  शिविरों में संविधान में निहित महिला संबंधी विधिक जानकारी, पी.सी. पी.एन.डी.टी. एक्ट 1994, घरेलू हिंसा संबंधी विधि, पॉक्सो, कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न, रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम, 2013, आशा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, जननी सुरक्षा योजना, बालिका समृद्धि योजना तथा बालिकाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य हितों से संबंधित योजनाओं पर जानकारी दिया गया।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश